दिल्ली में पानी के संकट पर कांग्रेस ने AAP को घेरा, ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन पर BJP ने कसा तंज
अगर हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार करे हस्तक्षेप- कांग्रेस
दिल्ली, रिपोर्टर।
दिल्ली के कई इलाकों में पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। अब विपक्ष लगातार आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को घेर रहा है।इंडिया गठबंधन में रहने वाली पार्टी कांग्रेस ने भी अब AAP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिल्ली के यूसुफ सराय इलाके में ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया।
वहीं भाजपा ने अब इस प्रदर्शन पर तंज कसा है।
भाजपा ने कहा है कि चुनाव से पहले ही पानी की समस्या थी, लेकिन तब आवाज इसलिए नहीं उठाई गई, क्योंकि दोनों ही पार्टियां इंडिया गठबंधन में थीं। उस समय सीटों के बंटवारे की बात हो रही थी, इसलिए कांग्रेस ने तब पानी की समस्या का मुद्दा नहीं उठाया।
हरियाणा और यूपी दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार इसमें करे हस्तक्षेप- कांग्रेस
उधर, कांग्रेस ने कहा है कि अगर हरियाणा और उत्तर प्रदेश दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए और समस्या का समाधान ढूंढना चाहिए। गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए मटका फोड़ प्रदर्शन किया जा रहा है।
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मटका फोड़ प्रदर्शन की अगुवाई की। उनके साथ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली राज्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रही हैं। दिल्ली के जल संकट का कोई समाधान नहीं दिया गया है. अगर हरियाणा या यूपी पानी नहीं दे रहे हैं तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए और समाधान पेश करना चाहिए।
कांग्रेस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए दिल्ली में मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है…![]()
Related Posts