राजभाषा पखवाड़ा: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल कर्मी सम्मानित

14 से 29 सितंबर तक किया गया था राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन

124

Lucknow, (Mukesh Kumar): भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ में भाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को मंगलवार को पुरस्कार दिए गए। राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन 14 से 29 सितंबर तक किया गया था।

हिंदी भाषा से संबंधित प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित

Lucknow
Lucknow

इस दौरान राजभाषा संबंधी अनेक गतिविधियों के साथ ही हिंदी भाषा से संबंधित अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय रेल परिवहन प्रबंधन संस्थान, लखनऊ के अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी, संस्थान के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी प्रोफेसर प्रगति कुमार, प्रोफेसर प्रशासन कृष्णा तिवारी आदि रहे।

हिंदी बोलचाल एवं लेखन की सबसे सरल, सहज एवं सर्वप्रिय भाषा

अपर महानिदेशक संजय त्रिपाठी ने बताया कि हिंदी बोलचाल एवं लेखन की सबसे सरल, सहज एवं सर्वप्रिय भाषा है। यह सम्पूर्ण राष्ट्र को अखंडता, एकता तथा समरसता में पिरोने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी सरकारी कामकाज एवं दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकतम प्रयोग की अपेक्षा की एवं पुरस्कार विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनको प्रोत्साहित कियाI

Comments are closed.