नर्सेज संघ ने DG हेल्थ को दी बधाई, संगठन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का मिला आश्वासन
महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य भवन पहुंचा था प्रतिनिधिमंडल
Lucknow: राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DG हेल्थ डॉ. पवन कुमार अरुण से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मौके पर डॉ. पवन ने नर्सों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
ICU एवं डायलिसिस यूनिट के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा

इस अवसर पर महानिदेशक ने संघ के सदस्यों से बलरामपुर अस्पताल सहित प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। साथ ही ICU एवं डायलिसिस यूनिट के संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की। डॉ. पवन ने नर्सेस की सराहना करते हुए उनकी समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के लिए शीघ्र ही बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल में ये सभी पदाधिकारी रहे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में अशोक कुमार के अलावा कोषाध्यक्ष गीतांशु वर्मा, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, कार्यकारिणी सदस्य अमिता रोष एवं स्मिता सिंह शामिल रहीं।
Comments are closed.