‘डॉक्टर की बजाय नर्सों को ही दे दिया सर्जरी का लक्ष्य!’,नर्सेज संघ ने जताई आपत्ति
वर्ष 2025-26 में 27 सिजेरियन पर चार नर्सों को ठहरा दिया दोषी
Lucknow: राजकीय नर्सेज संघ उप्र. के महामंत्री अशोक कुमार ने स्वास्थ्य महानिदेशक को गुरुवार को पत्र सौंपा है। इसमें सर्जरी का लक्ष्य तय करने पर आपत्ति जताई गई है। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
नर्सों को पांच-पांच सिजेरियन का लक्ष्य
अशोक कुमार ने बताया कि पत्र में भदोही ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के CMS ने नर्सिंग ऑफीसर (नर्सों) को पांच-पांच सिजेरियन करने का लक्ष्य दिया है। सिजेरियन करने का अधिकार डॉक्टर के अधिकार क्षेत्र में आता है।
27 सिजेरियन पर चार नर्सों को बताया दोषी
अशोक ने आरोप लगाया कि CMS ने जिला स्वास्थ्य समिति की कलेक्ट्रेट में 19 जनवरी को हुई बैठक में वर्ष 2025-26 में कुल 27 सिजेरियन होने पर चार नर्सों को दोषी ठहरा दिया है। वेतन में कटौती, एसीआर में कार्यवाही का उल्लेख करने की चेतावनी दी गई है। संघ ने स्वास्थ्य महानिदेशक से ऐसे आदेश रद्द कराने की मांग की है।
Comments are closed.