उत्तर रेलवे करेगा सुविधाओं में विस्तार, जानें क्या बढ़ेगी सुविधाएं

रेलवे अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का दिया आश्वासन

158

Lucknow, Mukesh Kumar: मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) की बैठक मंगलवार को मंडल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने की। इसमें DRUCC के सदस्य, अपर मंडल रेल प्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डेवलपमेंट वर्क्स की जानकारी साझा की

Lucknow
Lucknow

बैठक में मंडल की हालिया उपलब्धियों और चल रहे डेवलपमेंट वर्क्स की जानकारी साझा की गई। साथ ही ट्रेन सर्विस, पैसेंजर फैसिलिटी और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सदस्यों ने सुझाव दिए। रेलवे अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में रखे गए प्रमुख सुझाव—

  • सुधीर मिश्र ने स्लीपर और AC कोचों में CCTV लगाने पर जोर दिया।

  • राजेंद्र प्रसाद सबिता ने लखनऊ–हरदोई रूट पर Passenger/EMU ट्रेन चलाने की मांग की।

  • अनुपम पांडे ने गौरीगंज स्टेशन की पैसेंजर फैसिलिटी अपग्रेड करने का सुझाव दिया।

  • संदीप अग्रवाल ने स्टेशनों और ट्रेनों के टॉयलेट की क्लीनिंग सिस्टम में और सुधार करने की बात कही।

  • राजेश सिंह ने मेमो ट्रेन 64281/64282 का ऑपरेशन उतरेटिया की जगह लखनऊ तक बढ़ाने की मांग रखी।

  • प्रभु जालान ने लखनऊ स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8/9 पर फूड स्टॉल खोलने का सुझाव दिया।

  • के.पी. सिंह ने ट्रेन में मिलने वाले फूड की क्वालिटी को और बेहतर करने की आवश्यकता बताई।

  • देवेंद्र शुक्ल ने आलमनगर स्टेशन का नाम बदलकर बाबा बुद्धेश्वर धाम करने का सुझाव दिया।

  • श्याम बहादुर ने ट्रेन नंबर 14863 और 22417 का स्टॉपेज कृष्णानगर स्टेशन पर देने की मांग की।

  • अनुज कुमार मिश्रा ने आलमनगर स्टेशन पर अतिरिक्त स्टॉपेज बढ़ाने की जरूरत बताई।

बैठक में अन्य स्टेशनों की सुविधाओं, यात्री सुरक्षा और बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे सुधारों की सराहना की और हर संभव सहयोग देने की बात कही।

यात्रियों से जुड़े मुद्दों और समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता

मंडल रेल प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि यात्रियों से जुड़े मुद्दों और समिति द्वारा दिए गए सुझावों पर प्राथमिकता से विचार किया जाएगा। बैठक के अंत में सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Comments are closed.