उत्तर रेलवे से दिवंगत कर्मी की माँ को मिला एक करोड़ का चेक, RSP के तहत हुआ भुगतान
इसी साल 25 मार्च को ड्यूटी के दौरान एक हादसे में हुआ था निधन
Lucknow/Varanasi: वाराणसी के इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैक मेंटेनर पद पर तैनात रहे दिवंगत कर्मचारी अनवर अली की आश्रित माँ कमरून निशा को रेल अफसरों ने एक करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया। अनवर अली इसी साल 25 मार्च को ड्यूटी के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया था।
ADRM समेत सभी रेल अफसरों की उपस्थिति में प्रदान किया गया चेक
उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी। कुलदीप तिवारी के मुताबिक मंगलवार को मण्डल कार्यालय में ADRM शूरवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर, स्टेट बैंक की ओर से DGM आशीष कुमार एवं RSP के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति मे दिवंगत कर्मचारी की माता कमरून निशा (आश्रित) को बीमा/कवरेज राशि ₹1 एक करोड़ रुपये का चेक औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। RSP योजना के अंतर्गत राशि के तत्काल भुगतान के लिए मंडल कार्मिक विभाग एवं बैंक अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ समयबद्ध रूप से पूरी की गईं है।
हरसंभव सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है उत्तर रेलवे
लखनऊ मंडल की ओर से दिवंगत कर्मचारी स्व. अनवर अली को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है। कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंडल कठिन समय में परिवार को हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments are closed.