उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की दो दिवसीय स्थाई वार्ता का समापन, DRM से मिला आश्वासन

अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के बीच विस्तार से हुई चर्चा

80

Lucknow, Mukesh Kumar: लखनऊ मंडल के DRM द्वारा कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनको लाभान्वित करने के आश्वासन के साथ ही उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की 217वीं दो दिवसीय स्थाई वार्ता का समापन हो गया।

यूनियन ने प्रशासन को अपनी मांगों से कराया अवगत

Lucknow
Lucknow

लखनऊ स्थित मंडलीय कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों के साथ- साथ रेल कर्मियों के हित एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने प्रशासन को अपनी मांगों से अवगत कराया, जिसे नियमानुसार पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

अनेक दृष्टिकोण से यह वार्ता हुई सफल

Lucknow
Lucknow

DRM सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सुगम तथा सुसंगठित रेल कार्यप्रणाली के संचालन एवं कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए उनको लाभान्वित करने के दृष्टिकोण से यह वार्ता सफल हुई।उन्होंने आशा जताई कि इस प्रकार की वार्ता से प्रशासन एवं यूनियन के संयुक्त प्रयासों द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां मिलेंगी।

इस अवसर पर रेल अफसर व यूनियन के पदाधिकरी रहें मौजूद

मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह एवं शूरवीर सिंह चौहान एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भट्टनागर, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं मजदूर यूनियन के महामंत्री बी. सी. शर्मा, मण्डल अध्यक्ष आर.पी.राव, मण्डल मंत्री अवधेश कुमार दुबे तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

 

Comments are closed.