उत्तर रेलवे के GM ने लखनऊ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश

56

Lucknow: उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को लखनऊ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (2nd एंट्री) पर निर्माणाधीन भवन का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पावस यादव भी मौजूद रहें।

स्टेशन के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी। श्री तिवारी के मुताबिक, महाप्रबंधक ने कहा कि स्टेशन के विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को आधुनिक तथा सुविधाजनक अधोसंरचना उपलब्ध हो सके। इसके बाद महाप्रबंधक ने मंडल कार्यालय स्थित कंट्रोल बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिचालन व्यवस्था, मॉनिटरिंग प्रणाली एवं सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुचारु एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिले महाप्रबंधक

Lucknow
Lucknow

महाप्रबंधक ने यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं परिचालन प्रदर्शन की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कुलदीप तिवारी ने बताया कि यह दौरा लखनऊ मंडल में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति को गति प्रदान करने तथा संरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Comments are closed.