लखनऊ मण्डल के उत्कृष्ट टिकट जांच कर्मी सम्मानित, DRM बोलें-इसी ईमानदारी के साथ करते रहें कार्य

बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं ये कर्मचारी

865

Lucknow, (Mukesh Kumar): DRM सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

DRM ने सम्मानित कर्मियों को दी बधाई

इस अवसर पर DRM ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि टिकट जांच कर्मचारियों की निष्ठा एवं परिश्रम न केवल विभागीय राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि भारतीय रेलवे की सुदृढ़ छवि के निर्माण में भी सहायक सिद्ध हो रहा है।

इसी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का करते रहें निर्वहन

Lucknow
Lucknow

DRM श्री वर्मा ने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा जताई की वे इसी समर्पण भाव एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने भी चयनित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये कर्मी रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध

सीनियर DCM के मुताबिक, ये सभी कर्मचारी यात्रियों में टिकटिंग जागरूकता लाने, बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण तथा रेलवे की आय में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन और राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है। उन्हें नकद पुरस्कार राशि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, लखनऊ द्वारा स्वीकृत की गई।

सम्मानित कर्मचारियों की सूची:

दिवाकर तिवारी (CTI/LKO), प्रमोद कुमार भसिन (CIT/LKO), समसी सलाम (CIT/ BSB), महेश कुमार यादव (CTI/BSB), पंकज कुमार शुक्ल (TTI/BSB), अजय प्रताप यादव (TTI/SHG), धीरेन्द्र कुमार (TTI/SHG), आशीष कुमार पाल (SR. CCTC/SLN), नवीन कुमार श्रीवास्तव (STE/RBL), आर के गुप्ता (TTI/MBDP), एस के शर्मा (TTI/MBDP), एस एफ जैदी (TTI/PYGS), हिमांशु शर्मा (SR.CCTC/PYGS), रूपदेश मीणा (SR. CCTC/AYC)।

 

Comments are closed.