MOBD ने चारबाग स्टेशन यार्ड की गुड्स, गार्ड एवं ड्राइवर लॉबी का किया निरीक्षण, रखरखाव एवं सुविधाओं में दिए सुधार के निर्देश

लॉबी में उपलब्ध सुविधाओं लॉगबुक व्यवस्था, ड्यूटी अलॉटमेंट प्रणाली तथा तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का किया अवलोकन

193

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)

रेलवे बोर्ड के सदस्य, परिचालन एवं व्यवसाय विकास (MOBD) हितेन्द्र मल्होत्रा ने बुधवार को लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन यार्ड में स्थित गुड्स लॉबी, गार्ड लॉबी एवं ड्राइवर लॉबी का निरीक्षण किया।

लॉबी के रखरखाव एवं सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

Lucknow
Lucknow

इस दौरान उन्होंने लॉबी में उपलब्ध सुविधाओं लॉगबुक व्यवस्था, ड्यूटी अलॉटमेंट प्रणाली तथा तकनीकी संसाधनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। MOBD ने लॉबी के रखरखाव एवं सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा, सीनियर DCM कुलदीप तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.