उत्कृष्ट संरक्षा से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले लखनऊ मंडल के 14 रेलकर्मी सम्मानित, DRM ने की सराहना

हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी निष्ठा के साथ करते हैं अपनी ड्यूटी: DRM

164

Lucknow, (Mukesh Kumar): DRM ने सोमवार को उत्कृष्ट संरक्षा से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 14 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी निष्ठा के साथ करते हैं अपनी ड्यूटी: DRM

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और हमारे रेलकर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न केवल उन्हें प्रोत्साहित करता है, बल्कि अन्य साथियों को भी प्रेरणा देता है।” उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों की सराहना करते हुए अन्य रेलकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मौके पर ये वरिष्ठ अफसर भी रहें मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव व सीनियर DCM कुलदीप तिवारी आदि शामिल रहे।

 

Comments are closed.