लखनऊ मण्डल सभी प्रमुख स्टेशनों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, परिसर एवं रेलवे ट्रैक की हुई साफ-सफाई
प्रयागराज संगम स्टेशन पर सफाई मित्रों के लिए हुई दौड़ प्रतियोगिता
Lucknow, (Mukesh Kumar): लखनऊ मण्डल सभी प्रमुख स्टेशनों पर शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अयोध्या धाम, लखनऊ, उन्नाव, सुल्तानपुर, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों के परिसर एवं रेलवे ट्रैक की गहन साफ-सफाई की गई।
प्रयागराज संगम स्टेशन पर सफाई मित्रों के लिए हुई दौड़ प्रतियोगिता

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक,
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान के तहत प्रयागराज संगम स्टेशन पर सफाई मित्रों के लिए दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। इसका मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मियों में उत्साह, टीम भावना तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
सफाई मित्रों की दौड़ प्रतियोगिता इन्हीं प्रेरक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण अंग

इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि- “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, खेलकूद गतिविधियाँ, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ आदि आयोजित की जा रही हैं। सफाई मित्रों की दौड़ प्रतियोगिता इन्हीं प्रेरक गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण अंग है।
प्रत्येक दिन किसी विशेष बिंदु की सफाई हेतु समर्पित

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस पखवाड़े में प्रत्येक दिन किसी विशेष बिंदु की सफाई हेतु समर्पित किया गया है। लखनऊ मंडल स्वच्छ, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Comments are closed.