ट्रेन में बिना टिकट 126 यात्री पकड़े, सीनियर DCM के नेतृत्व में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान
जनता एक्सप्रेस वे काशी विश्वनाथ में हुई चेकिंग
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार): सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को लखनऊ मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चला। जांच के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले 126 यात्री पकड़े गए। जिनके के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा ₹65,730 की राशि रेलवे राजस्व के रूप में वसूल की गई।
यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करना मुख्य उद्देश्य
इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के प्रति जागरूक करना एवं रेलवे राजस्व की हानि रोकना है। लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
जनता एक्सप्रेस वे काशी विश्वनाथ में हुई चेकिंग
इस अभियान के तहत 15120 जनता एक्सप्रेस में लखनऊ से प्रतापगढ़ के मध्य तथा 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ के मध्य गहन टिकट जांच की गई। अभियान में 6 टिकट चेकिंग स्टाफ, 2 आरपीएफ कर्मी एवं 2 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CMI) शामिल रहे।
Comments are closed.