उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 37 सेवानिवृत्त कर्मी सम्मानित
अफसरों ने सभी कर्मचारियों का स्वागत कर उनकी सेवाओं के लिए जताया आभार
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 37 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में मण्डल कार्मिक अधिकारी आर. सी. बैरवा ने सभी कर्मचारियों का स्वागत कर उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।
DRM ने सभी कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
इसके साथ ही अपर मण्डल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह ने प्रत्येक सेवानिवृत कर्मी को अंतिम भुगतान प्रपत्र एवं गोल्ड कोटेड चांदी का पदक देकर सम्मानित किया। मौके पर DRM सुनील कुमार वर्मा नें सभी कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी समेत अफसर व कर्मचारी शामिल रहे।
Comments are closed.