उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल: अयोध्या वंदे भारत अब 20 कोच के साथ चलेगी, पहले 16 के साथ चलती थी यह ट्रेन

ट्रेन में यह परिवर्तन 8 जुलाई से होगा, अफसरों ने दी जानकारी

171

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ: (मुकेश कुमार)

गाड़ी संख्या 22425/22426 अयोध्या कैंट-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 की बजाय 20 कोच की रेक के साथ चलेगी। कोच बढऩे से ट्रेन में सीटों में संख्या लगभग 300 बढ़ जाएगी।

ट्रेन में यह परिवर्तन 8 जुलाई से होगा

उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस ट्रेन में यह परिवर्तन 8 जुलाई से होगा। 20 कोच से सेमी हाई स्पीड ट्रेन की क्षमता में वृद्धि होगी और अधिक यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोडक़र) अयोध्या कैंट एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चल रही है।

Comments are closed.