दिल्ली के लिए पानी नहीं छोड़ने से नाराज AAP कार्यकर्ताओं ने घेरा हरियाणा भवन, विधायक शिवचरण बोलें- अब नहीं करेंगे बर्दाश्त

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और हरियाणा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

0 101

नई दिल्ली, रिपोर्टर।
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और हरियाणा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पानी नहीं छोड़ने के पार्टी के नेतृत्व में मोती नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हरियाणा भवन का घेराव किया।
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जनता बहुत परेशान- शिवचरण गोयल
मोती नगर के विधायक शिवचरण गोयल ने बताया कि दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जनता बहुत परेशान है। BJP और हरियाणा सरकार गंदी राजनीति कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद हरियाणा सरकार दिल्ली का पानी रोक रही है। उन्होंने कहा कि यह दिल्लीवासियों के साथ अन्याय है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विरोध- प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा वालों… दिल्ली का पानी मत रोको” जैसे नारों के साथ अपनी नाराजगी व्यक्त की। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर और तेज विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
विधायक शिवचरण गोयल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के हितों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और इस मुद्दे पर भाजपा और हरियाणा सरकार को जनता के सामने जवाब देना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन और भी तीव्र होंगे। लोगों ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगी, ताकि दिल्लीवासियों को गर्मी में पानी की किल्लत से राहत मिल सके।

 

Leave A Reply