NHM कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रक्रिया में हो संशोधन, संघ के यूपी महामंत्री ने की मांग

साथ ही दो से अधिक कर्मचारियों का आपस में स्थानांतरण यानी म्यूचुअल किया जाए।

0 315

Indinewsline, Lucknow:

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. की ओर से NHM की मिशन निदेशक को पत्र भेजा गया है। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने मिशन निदेशक का आभार जताते हुए कर्मचारियों के स्थानांतरण प्रक्रिया में सुझाव दिए हैं।

साथ ही दो से अधिक कर्मचारियों का आपस में स्थानांतरण

योगेश ने बताया कि रिक्त पदों पर स्थानांतरण किया जाए। साथ ही दो से अधिक कर्मचारियों का आपस में स्थानांतरण यानी म्यूचुअल किया जाए। हर साल स्थानांतरण की प्रक्रिया की जा सके। कर्मचारियों को गृह जनपद के नजदीक तैनाती दी जा सके। मानव संपदा पोर्टल पर जनपद चयन में सुधार की व्यवस्था की जाए।

Leave A Reply