एनसीपी के केंद्रीय कार्यालय में अजीत पवार को श्रद्धांजलि

5,078

नई दिल्ली।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार की दिल्ली प्रदेश इकाई की ओर से मंगलवार को नई दिल्ली स्थित एनसीपी के केंद्रीय कार्यालय में दिवंगत अजीत पवार की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कार्यालय अधीक्षक चंदन बोस, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सभरवाल, इमरान सैफी, दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपाली अरोडा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रफुल्ल पटेल ने अजीत पवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे संगठन और जनता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले नेता थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अजीत पवार के विचारों और पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी।
राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि अजीत पवार ऐसे नेता थे जो सुबह पांच बजे उठकर जनता की सेवा में लग जाते थे। उन्होंने कहा कि जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली उन्हें विशिष्ट बनाती थी और ऐसे नेता की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अजीत पवार केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि साहस, स्पष्टता और दृढ़ निर्णय क्षमता के प्रतीक थे। उनका संपूर्ण जीवन जनता के कल्याण, संगठन की मजबूती और राष्ट्र के विकास को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।

Comments are closed.