‘मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान’ एवं RailOne ऐप जागरूकता के लिए प्रयाग जं. पर बना सेल्फी बूथ

‘My Ticket My Pride’ अभियान का हिस्सा बनने की अपील

33

Lucknow: माघ मेला–2026 के अवसर पर यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग एवं आधुनिक रेल सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रयाग स्टेशन पर ’मेरा टिकट मेरा स्वाभिमान’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विशेष सेल्फी बूथ स्थापित किए गए हैं।

यात्रा को यादगार बनाने के साथ-साथ वैध टिकट के महत्व के प्रति किया जा रहा जागरूक

Lucknow
Lucknow

इन सेल्फी बूथों के माध्यम से यात्रियों को अपनी यात्रा को यादगार बनाने के साथ-साथ वैध टिकट के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को RailOne ऐप के बारे में जानकारी देकर मोबाइल के माध्यम से टिकट बुकिंग, समय एवं धन की बचत तथा डिजिटल सेवाओं के लाभों से अवगत कराया जा रहा है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा प्रयाग जं. परिसर में तैनात कर्मचारियों एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से यात्रियों को RailOne ऐप डाउनलोड, उपयोग एवं डिजिटल माध्यम से टिकट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सुरक्षित, सुगम एवं स्मार्ट रेल यात्रा के लिए डिजिटल टिकटिंग को अपनाने की अपील

Lucknow
Lucknow

यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ कागजरहित एवं कैशलेस सेवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लखनऊ मंडल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित, सुगम एवं स्मार्ट रेल यात्रा के लिए डिजिटल टिकटिंग को अपनाएं और ‘My Ticket My Pride’ अभियान का हिस्सा बनें।

 

 

Comments are closed.