लखनऊ में गर्भवती की हत्या के डेढ़ माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सास समेत पांचों आरोपी गिरफ्त से दूर, पति जा चुका है जेल
पति को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर भेजा था जेल
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ में बीबीडी के जुग्गौर इलाके में रहने वाली पांच माह की गर्भवती राधा (28) की हत्या के मामले में पुलिस डेढ़ माह बाद भी सास समेत पांचों आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि, मृतका के पति मनीष यादव को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। उसके बाद पुलिस ने जैसे ही मामले को ठंडे बस्ते में डाला, तभी से सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं बीबीडी इंस्पेक्टर रामसिंह का कहना है कि मामले में विवेचना चल रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
20 मार्च को पांच माह की गर्भवती राधा की हुई थी हत्या
इसी साल 20 मार्च को पांच माह की गर्भवती राधा (28) की हत्या हुई थी। राधा के पिता बिंद्रा सागर ने बीबीडी थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने अगले ही दिन पति मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि पुलिस ने बाकि पांच नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच करने की बात कही थी। करीब डेढ़ माह बाद भी सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जबकि ये सभी खुलेआम घूमकर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं। बीबीडी इंस्पेक्टर रामसिंह का कहना है कि मामले में विवेचना चल रही है। जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
Related Posts
Comments are closed.