लखनऊ की महापौर व दोनों नए अपर नगर आयुक्त से कर्मचारी हितों में निर्णय लेने की मांग, मिला आश्वासन

नगर निगम, जलकल एवं केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों की समस्याओं के लिए बैठक कर समाधान कराने का आग्रह

0 307

लखनऊ। नगर निगम एवं जल कल कर्मचारी संगठनों ने महापौर व दोनों नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त ललित कुमार एवं पंकज श्रीवास्तव से मुलाकात कर शुक्रवार को सदन में कर्मचारी हितों के प्रकरणों पर निर्णय कराने का अनुरोध किया।
इसके साथ ही कैम्प कार्यालय पहुंच कर महापौर को भी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें नगर निगम, जलकल एवं केन्द्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों की समस्याओं के लिए विधिवत बैठक कर समाधान कराने का आग्रह किया।


महापौर के साथ कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व नेता सदन सुशील तिवारी, पम्मी से भी संगठन कर्मचारी हितों पर सार्थक निर्णय कराने का आश्वासन मिला।
इस दौरान नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, केन्द्रीय कार्यशाला व आर आर संयुक्त संघर्ष समिति एवं जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग व स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र, सै.कैसर रजा, शैलेंद्र तिवारी, नितिन त्रिवेदी, आरपी सिंह, अनिल दुबे, राकेश तिवारी, अमरेन्द्र दीक्षित, आकाश गुप्ता, अनिल शुक्ला, कपिल शर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Leave A Reply