योगी सरकार के मंत्रिमंडल से हो सकती है कई मंत्रियों की छुट्टी, जाने कैसे मिल सकता है मौका

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देख कर तैयार हो रही है रणनीति

0 116

लखनऊ
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसमें ऐसे मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है जिन्होंने कोई काम नहीं किया, उनका परफॉर्मेंस खराब रहा है। नए मंत्रिमंडल में ऐसे विधायकों को जिम्मेदारी में मिल सकती है जो जातीय समीकरण को भी साधना में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन से भी बड़े नेताओं को मौका मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यूपी में विस्तार हो रहा है। अभी यूपी की राजनीति में सक्रिय ओम प्रकाश राजभर को योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में  जगह मिल सकती है।

Leave A Reply