माघ मेला-2026: DRM ने प्रयाग जंक्शन पर यात्री सुविधा एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विशेष स्नान पर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को माघ मेला–2026 के अवसर पर प्रयाग जंक्शन पर यात्री सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री वर्मा ने स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुगम आवाजाही, अतिरिक्त टिकट काउंटर, आश्रय की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का भी जायजा लिया।
DRM ने अधिकारियों संग की व्यवस्थाओं की समीक्षा

साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्लेटफार्मों पर की गई बैरिकेडिंग, सूचना प्रणाली तथा उद्घोषणा व्यवस्था की भी समीक्षा की। DRM ने माघ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैनात अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ, RPF, GRP, सिविल डिफेन्स, स्काउट एवं गाइड की कार्यप्रणाली की सराहना की।
विशेष स्नान पर्वों पर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराने के निर्देश

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष स्नान पर्वों पर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा उत्तर रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और माघ मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मौके पर सीनियर DCM कुलदीप तिवारी भी मौजूद रहे।
Comments are closed.