लखनऊ के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए लगे शिविर
आयुष्मान और आभा कार्ड भी बनाये
Lucknow: लखनऊ में मंगलवार को CHC काकोरी के तहत जेहटा गाँव, CHC सरोजिनी नगरी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी, CHC बक्शी का तालाब के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) पारा, CHC इंदिरा नगर के नगरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा और CHC टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए।
टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा गाँव में टीबी और गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए शिविर आयोजित हुए, जिसमें लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जागरूक किया गया।
डायबिटीज और हाइपरटेंशन की भी हुई स्क्रीनिंग
इन स्वास्थ्य शिविरों में कैंसर, टीबी की स्क्रीनिंग के साथ आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट (आभा) कार्ड बनाये गये। इसके आलावा डायबिटीज और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग भी की गयी। इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गयीं। यह शिविर सम्बन्धित CHC के अधीक्षकों के कुशल नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुए। शिविरों का निरीक्षण NCD के नोडल डॉ. निशांत निर्वाण तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंघल द्वारा किया जा रहा है।
काकोरी के तहत जेहटा गाँव में 220 की हुई ओपीडी
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि CHC काकोरी के तहत जेहटा गाँव, 220 की ओपीडी हुई। 75 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। कुल 25 आभा आईडी बनी। इसके साथ ही 33 लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई।
सरोजिनी नगर के आयुष्मान मंदिर में हुई 64 ओपीडी
CHC सरोजिनी नगर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर करौनी में कुल 64 की ओपीडी हुई। 45 लोगों की ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग, 32 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर और 15 की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई।
जरहरा में कुल 101 की हुई ओपीडी
CHC इंदिरा नगर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरहरा में कुल 101 की ओपीडी हुई। यहाँ पर 28 लोगों के ओरल कैंसर, 34 के ब्रेस्ट कैंसर, 12 की सर्वाइकल कैंसर तथा 21 की टीबी की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें से पांच संभावित टीबी रोगियों का स्पुटम जाँच के लिए भेजा गया।
अम्बरगंज में कुल 118 की हुई ओपीडी
CHC टुड़ियागंज के विद्यामंदिर अम्बरगंज में कुल 118 की ओपीडी हुई, जिसमें डायबिटीज के और हाइपरटेंशन के लिए 54 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। इनमें से 16 लोग डायबिटीज और 12 हाइपरटेंशन से ग्रसित पाए गए। 14 लोगों की ओरल कैंसर, 15 की टीबी की और 8-8 महिलाओं की ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गयी।
पारा पंचायत भवन में कुल 74 की हुई ओपीडी

इस अवसर पर 41 आभा कार्ड और 37 आयुष्मान कार्ड बने। बक्शी का तालाब ब्लॉक के पारा पंचायत भवन में कुल 74 की ओपीडी हुई। कुल 33 लोगों की गैर संचारी रोगों को स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से दो को ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग रेफर किया गया। 17 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की गई और पांच महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग कर रेफर किया गया। सात लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग हुई। कुल छह आयुष्मान कार्ड और आठ आभा आईडी बनी।
Comments are closed.