Lucknow: महिला ने चाकू से गला रेतकर की लिवइन पार्टनर की हत्या, पुलिस को फोन कर कहा-मैंने प्रेमी को मार डाला

पुलिस ने गांव के प्रधान को तत्काल उसके घर भेजा, तो घटना सही मिली

911

Lucknow Crime, (Mukesh Kumar): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप मच गया है। लखनऊ के BBD के सलारगंज इलाके में रत्ना ने अपने लिवइन पार्टनर सूर्य प्रताप सिंह (33) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह 10 घंटे अपनी दो बेटियों के साथ घर में रही।

पुलिस से कहा- मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी

सोमवार दोपहर खुद पुलिस कंट्रोल रूम में रत्ना ने इसकी सूचना दी। उसने फोन पर कहा कि मैंने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है। पुलिस ने गांव के प्रधान को तत्काल उसके घर भेजा, तो घटना सही मिली।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया

इसके बाद सुबह करीब सवा 10 बजे BBD थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रत्ना को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। DCP भी मौके पर पहुंचे। सूर्य प्रताप सिंह के पिता की तहरीर पर रत्ना के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, जांच-पड़ताल चल रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों देवरिया जनपद के रहने वाले हैं।

बेटी के ट्यूटर के साथ लिवइन में रह रही थी रत्ना

दो साल से रत्ना अपनी बेटी के ट्यूटर सूर्य प्रताप सिंह के साथ लिवइन में रही थी। पुलिस के मुताबिक, सूर्य प्रताप सिंह एवरेडी कम्पनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भी था। पुलिस के अनुसार, रत्ना ने सूर्य प्रताप को रविवार रात करीब 11 बजे ही मार दिया था। उस समय उसकी दोनों बेटियां जान्हवी सिंह (18) और अनुष्का (14) भी मौजूद थीं।

रत्ना बेटियों के साथ रातभर कमरे में बैठी रही

रत्ना शव को कमरे में छोड़कर बेटियों के साथ दूसरे कमरे में रातभर बैठी रही। ACP विभूतिखण्ड विनय द्विवेदी के मुताबिक मूलरूप से देवरिया के भनवारी के पर्सिया भीखम निवासी सूर्य प्रताप सिंह (33) लिवइन पार्टनर रत्ना और उसकी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में दो साल से रह रहे थे। रविवार देर रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इससे नाराज होकर सूर्य प्रताप अलग कमरे में चला गया। इसके बाद रत्ना ने खौफनाक वारदात कर डाली। महिला रत्ना ने देर रात चाकू से गला रेतकर अपने लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी।

रत्ना के पति की पांच साल पहले हो गई है मौत

इसके बाद वह दो बेटियों के साथ वह घर पर रही। सोमवार दोपहर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। रत्ना के पति की पांच साल पहले मौत हो गई थी। सूर्य प्रताप, रत्ना की दोनों बेटियों को ट्यूशन पढ़ाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ी। दो साल से साथ में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, रत्ना को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम से खुलेगा हत्या का राज

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि सही कारणों की चिकित्सीय पुष्टि हो सके। साथ ही, महिला रत्ना देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कानूनन कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है तथा पुलिस टीम पूरे मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

Comments are closed.