लखनऊ: प्राथमिकता से होगा नगर निगम कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण, अपर नगर आयुक्त से मिला यह आश्वासन!

कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पदाधिकारियों के साथ अपर नगर आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट

68

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पदाधिकारियों के साथ सोमवार को हाल ही में तैनात अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह से शिष्टाचार भेंट की। वहीं नम्रता सिंह ने कर्मचारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया। यह जानकारी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने दी।

अपर नगर आयुक्त को बकाया और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में अंतर से भी कराया अवगत
अध्यक्ष राजेश सिंह ने अपर नगर आयुक्त को कर्मचारियों के सेवा संबंधित बकाया और आउटसोर्स कर्मियों के वेतन में अंतर से भी अवगत कराया। कर्मचारी समस्याओं के लिए उनका ध्यान आकर्षण कराया गया।

मौके पर ये पदाधिकारी, कर्मचारी रहे शामिल
मौके पर संगठन के संरक्षक कंचन सक्सेना, महामंत्री रमेश चौरसिया, उपाध्यक्ष कृष्णा मगन सिंह, दीपक शर्मा, संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान, राजीव रतन राय, हिमांशु सावंत, सर्वेश पाल, राजीव जैन, राजीव कुमार, अमित शुक्ला, शील भान सिंह, मंत्री मंगल सिंह समेत तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

Comments are closed.