Lucknow: PMSMA के तहत 3,264 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, CMO समेत अफसरों ने किया निरीक्षण

305 जोखिम गर्भावस्था की पहचान कर उन्हें उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए किया गया पर संदर्भित

54

Lucknow: राजधानी के स्वास्थ्य केन्द्रों पर मंगलवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत 3,264 गर्भवतियों की जाँच हुयी, इनमें से 305 जोखिम गर्भावस्था की पहचान हुयी और उन्हें उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों पर संदर्भित किया गया।

CMO ने सूचना अधिकारी के साथ किया भ्रमण

Lucknow
Lucknow

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. N.B. सिंह ने जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) टुड़ियागंज का भ्रमण किया। वहां पर स्थापित नवीन अल्ट्रासाउंड मशीन की कार्यप्रणाली भी देखी। इस अवसर पर CMO ने जाँच के लिए पहुंची गर्भवतियों को फल, चना, गुड़ आदि का वितरण किया और उन्हें पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उनका हाल चाल भी जाना।

ACMO व DCMO ने भी किया निरीक्षण

इसके साथ ही ACMO डॉ. M.H. सिद्दीकी ने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण व जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सतीश यादव के साथ CHC अलीगंज और इटौंजा का भ्रमण किया।

हर गर्भवती को समय से जाँच, परामर्श और उपचार मुहैया कराना है: CMO

CMO ने बताया कि PMSMA का उद्देश्य हर गर्भवती को समय से जाँच, परामर्श और उपचार मुहैया कराना है। जिससे कि मातृ मृत्यु दर में कमी लायी जा सके। उन्होंने कहा कि इसे एचआरपी डे भी कहते हैं। क्योंकि उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान की जाती है। यह अभियान दूसरी और तीसरी तिमाही की गर्भवती की प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क प्रसवपूर्व जाँच कराने की महत्वपूर्ण पहल है।

एक, नौ, 16 और 24 तारीख को आयोजित होता है PMSMA

Lucknow
Lucknow

PMSMA स्वास्थ्य केन्द्रों पर हर माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को आयोजित होता है। इस दिवस पर गर्भवती की हीमोग्लोबिन, पेशाब, रक्तचाप, डायबिटीज सहित कई अन्य जांचें निःशुल्क की जाती हैं और उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान कर प्रबन्धन किया जाता है। समय से उच्च खतरे की गर्भावस्था की पहचान से प्रबन्धन समय से हो जाता है और किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सकता है।

Comments are closed.