लखनऊ: लकवाग्रस्त साथी की मदद को उतरा नगर निगम कर्मचारी संघ, इलाज के लिए किया आर्थिक सहयोग
राजाजीपुरम स्थित नेशनल हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरूवार को अस्पताल पहुंचकर लकवा के शिकार हुए कैटल कैचिंग विभाग में कार्यदायी संस्था के तहत तैनात साथी मुस्तफा उर्फ ‘बौने’ की आर्थिक मदद की। कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनंद वर्मा के अनुरोध पर पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से मुस्तफा की पत्नी को धनराशि उपलब्ध कराई।
लकवा के शिकार होने के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती
मुस्तफा उर्फ ‘बौने’ कुछ दिन पहले लकवा के शिकार हुए थे। उनका राजाजीपुरम स्थित नेशनल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने मुस्तफा से मुलाकात की और उनके परिवार को धनराशि भी सौंपी। इस दौरान सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही हर सम्भव और अधिक मदद देने के लिए उनके परिवार को आश्वस्त किया।
Related Posts


Comments are closed.