स्वतंत्रता दिवस पर रेलवे का स्वच्छता संकल्प: 15 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ

रेलवे कर्मचारियों, रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों, कुलियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान कर उदाहरण पेश किया

105

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ (मुकेश कुमार)

स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में रेलवे ने एक सराहनीय पहल करते हुए 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ और hygienic बनाना है, साथ ही यात्रियों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

रेलवे कर्मचारियों, रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों, कुलियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान कर उदाहरण पेश किया

अभियान की शुरुआत मंगलवार को की गई, जिसमें रेलवे कर्मचारियों, रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों, कुलियों और सफाई मित्रों ने श्रमदान कर उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर यात्रियों की सहभागिता के साथ एक स्वच्छता जागरूकता वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया।

सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली

वर्कशॉप में स्वच्छता के महत्व, सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के तरीके और व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली।

इस अभियान में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी

Lucknow
Lucknow

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अभियान में हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है– कर्मचारी हों या यात्री। सभी के संयुक्त प्रयास से ही “स्वच्छ रेल –स्वच्छ भारत” का सपना साकार हो सकता है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आगामी 15 दिनों तक देशभर के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में साफ-सफाई, स्वच्छता रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन के जरिए यात्रियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

मुख्य संदेश:

“स्वच्छता सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।”
भारतीय रेलवे का यह अभियान न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भावना को भी प्रबल करेगा।

Comments are closed.