लखनऊ नगर निगम: सेवानिवृत्ति के अगले दिन बढ़ाए गए वेतन को जोड़कर मिलेगा पेंशन, कर्मचारी संघ ने जताया आभार
नोशनल वेतन वृद्धि का आदेश जारी, कर्मचारियों में खुशी की लहर
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
सेवानिवृत्ति के ठीक अगले दिन से बढ़े हुए वेतन के साथ पेंशन देने के लिए नोशनल वेतन वृद्धि के आदेश से लखनऊ नगर निगम में तैनात कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वेतन के साथ पेंशन जोड़े जाने का आदेश जारी किया गया है। वहीं उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने सालों से लंबित इस आदेश को जारी होने पर नगर आयुक्त के प्रति आभार जताया। यह जानकारी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने दी।
12 जून 2024 को जारी हुआ था नोशनल वेतन वृद्धि का शासनादेश
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शासन में अपर मुख्य सचिव (वित्त) सामान्य अनुभाग के तीन की ओर से 12 जून 2024 को नोशनल वेतन वृद्धि का शासनादेश जारी किया गया था। जिसे स्थानीय निकायों एवं जल संस्थानों में तो लागू किया गया लेकिन नगर निगम में मंजूरी नहीं मिली। जिसमें साल के 30 जून व 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अगले दिन एक जुलाई व एक जनवरी से बढ़े हुए वेतन की गणना करते हुए उसे पेंशन से जोड़कर देने की मांग उठाई थी।
Related Posts

Comments are closed.