लखनऊ नगर निगम: सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिल रहा वेतन बढ़ोत्तरी के साथ पेंशन, शासनादेश लागू करने का अनुरोध

उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने की मांग, नगर आयुक्त को भेजा पत्र

887

इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
शासन से आदेश के बावजूद नगर निगम के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के अगले दिन से वेतन बढ़ोत्तरी के साथ पेंशन नहीं मिल रहा है। जबकि स्थानीय निकायों एवं जल संस्थानों में इसको लागू कर दिया गया है।

शासनादेश को लागू कराने की मांग, नगर आयुक्त से अनुरोध
उप्र. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने 12 जून 2024 के शासनादेश को लागू कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर उनसे अनुरोध किया है। यह जानकारी कर्मचारी संघ लखनऊ के संगठन मंत्री मोहम्मद रेहान ने दी।

अपर मुख्य सचिव (वित्त) सामान्य अनुभाग की ओर से 12 जून 2024 को जारी हुआ था शासनादेश

संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शासन में अपर मुख्य सचिव (वित्त) सामान्य अनुभाग के तीन की ओर से 12 जून 2024 को शासनादेश जारी किया गया था। जिसमें 30 जून व 31 दिसम्बर को कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के अगले दिन एक जुलाई व एक जनवरी से वेतनवृद्धि होने पर उसे पेंशन के साथ जोड़ने स्वीकृति दी गई थी। जिसे स्थानीय निकायों एवं जल संस्थानों में मंजूरी मिल गई लेकिन नगर निगम में उस शासनादेश को अब तक लागू नहीं किया गया है।

पत्र की प्रतिलिपि महापौर, अपर नगर आयुक्त आदि को भी भेजी
राजेश ने शासनादेश के प्राविधानों को नगर निगम में भी लागू कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि महापौर, अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी तथा अधिष्ठान के प्रभारी अधिकारी को भेजी है।

Comments are closed.