लखनऊ नगर निगम: NPS कर्मचारियों के खातों में अब तक नहीं भेजी वेतन से काटी राशि, मौके पर मिला यह आश्वासन!
भविष्य निधि की राशि को NPS खातों में जमा कराने की मांग, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को कर्मचारी ने पुनः दिया ज्ञापन
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम से निर्णय के बावजूद NPS कर्मचारियों के वेतन से काटी गयी अंशदान की राशि गणना कर नियमानुसार उनके खातों में नहीं भेजी गई। भविष्य निधि की राशि को NPS खातों में जमा कराने की मांग की गई है। इसके लिए नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने कार्यालय में मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को फिर से ज्ञापन दिया। वहीं मुख्य वित्त लेखाधिकारी ने मौके पर ही संबन्धित अफसरों को इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये। यह जानकारी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शमील एखलाक ने दी।
मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को उनके कार्यालय में पुन: दिया गया ज्ञापन
अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने बताया कि प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नन्द राम कुरील को उनके कार्यालय में पुन: ज्ञापन दिया। उन्होंने बकाया राशि को शीघ्र कर्मचारियों के खातों में भेजने का आश्वासन दिया है। मुख्य वित्त लेखाधिकारी ने सम्बंधित को इस पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये।
Related Posts

Comments are closed.