लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ: शमील एखलाक बने महामंत्री, सुखदेव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
सड़क हादसे में स्व. राम अचल के निधन के बाद से खाली था महामंत्री का पद
इंडिन्यूजलाइन, लखनऊ:
लखनऊ नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रहे शमील एखलाक को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। जबकि सुखदेव यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 31 मई को सड़क हादसे में स्व. राम अचल के निधन के बाद से महामंत्री का पद खाली चल रहा था।
आनंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक
लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के संघ कार्यालय में अध्यक्ष आनंद वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें स्व. राम अचल के निधन के बाद से खाली चल रहे महामंत्री पद के लिए चुनाव हुआ। आनन्द वर्मा ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए महामंत्री के पद के लिए प्रस्ताव मांगे।
महामंत्री पद पर किसी ने नहीं पेश की दावेदारी
Related Posts

Comments are closed.