लखनऊ की महापौर ने राज्यपाल से की मुलाकात, दो साल के विकास कार्यों की पुस्तिका भी भेंट की
राज्यपाल ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नगर विकास में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को प्रेरणादायक बताया
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। महापौर ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान लखनऊ नगर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी।
विकास के दो साल पर आधारित एक विशेष विवरण पुस्तिका भी राज्यपाल को भेंट की
Related Posts
इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने विकास के दो साल पर आधारित एक विशेष विवरण पुस्तिका भी राज्यपाल को भेंट की, जिसमें नगर निगम द्वारा जनहित में किए गए प्रमुख कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का समावेश है। पुस्तिका में स्वच्छता, पेयजल, हरित क्षेत्र, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लखनऊ में हुए उल्लेखनीय विकास का चित्रण किया गया है।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए नगर विकास में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने महापौर को शुभकामनाएं देते हुए नगर की जनता के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की। वहीं महापौर ने राज्यपाल के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया।
Comments are closed.