लखनऊ के 10 निजी अस्पतालों को नोटिस!, CMO टीम ने किया था औचक निरीक्षण

CMO के निर्देश पर पहुंची थी टीम

162

Lucknow: CMO डॉ. एन. बी. सिंह के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.पी. सिंह व डॉ. संदीप के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों जीवन ज्योति, मां वैष्णव, इंपल्स, समीर, बॉम्बे, सरकार, निदान, एसआरएस, हर्बल और न्यू लखनऊ सिटी का औचक निरीक्षण किया।

ये अस्पताल संचालक मौके पर नहीं दिख पाए अपना रजिस्ट्रेशन

Lucknow
Lucknow

डॉ. ए.पी.सिंह ने बताया कि जीवन ज्योति, मां वैष्णव और इंपल्स अस्पताल CMO टीम को अपना पंजीकरण नहीं दिखा पाए। इन अस्पतालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और नोटिस जारी किया गया है। अन्य अस्पतालों में वेस्ट मैनेजमेंट का उचित निस्तारण का अभाव, एमबीबीएस चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई। इन अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही आगे कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed.