करहल में भाजपा की हार का रिकॉर्ड बनेगा, लोकसभा चुनाव में नींद उड़ गयी- अखिलेश यादव
भाजपा के लोग करहल का भी गणित जानते हैं कि वे हार रहे हैं
Lucknow, Indinewsline।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि करहल से नेताजी और समाजवादियों का बहुत पुराना अटूट रिश्ता है। उपचुनाव में करहल में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा। तेज प्रताप यादव ऐतिहासिक वोटों से जीतेंगे। इस उपचुनाव में पीडीए परिवार ने संकल्प लिया है कि करहल में भाजपा की हार का रिकॉर्ड बनेगा। वह शुक्रवार को मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र के दिव्हुली में चौधरी नत्थू सिंह यादव डिग्री कॉलेज में पूर्व मंत्री सुभाष चन्द्र यादव के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
भाजपा जानती है वह करहल और मिल्कीपुर कभी नहीं जीत पायेगी
अखिलेश ने कहा कि भाजपा जानती है वह करहल और मिल्कीपुर कभी नहीं जीत पायेगी। मिल्कीपुर में तमाम प्रयासों के बावजूद इंटरनल सर्वे में हार रही है इसीलिए वहां चुनाव टाल दिया। भाजपा के लोग करहल का भी गणित जानते हैं कि वे हार रहे हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कि मेरी करहल की जनता से अपील है कि वह इतने रिकार्ड वोटो से भाजपा को हराये जिससे भाजपा दुबारा कभी चुनाव लड़ने की न सोंचे।
उपचुनाव के तुरन्त बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी![]()
पूर्व सीएम ने कहा कि उपचुनाव के तुरन्त बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार जाने वाली है। यूपी के बाहर जाते ही भाजपा देश से भी बाहर हो जाएगी। इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराया है। हम भाजपा को हराने का फार्मूला जान गये हैं। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की हार से भाजपा वालों की नींद उड़ गयी है। जब वे एक करवट सोते हैं तो उत्तर प्रदेश की हार याद आती है और दूसरी करवट सोते हैं तो अयोध्या की हार याद आ जाती है।
भाजपा सरकार प्रदेश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार
Related Posts