बिजली पोल पर ड्यूटी निभाते-निभाते बुझ गया घर का चिराग

मड़ियांव थाना क्षेत्र के IIM रोड पर हुआ हादसा

132

Lucknow, (Ram Singh): परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए रोजाना खतरे से खेलकर काम करने वाले संविदा लाइनमैन संदीप कन्नौजिया (35) की रविवार को करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मड़ियांव थाना क्षेत्र के IIM रोड पर हुआ। संदीप संसारपुर, थाना बख्शी का तालाब के रहने वाले थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

Lucknow
Lucknow

संदीप रोज की तरह पोल पर चढ़कर बिजली की लाइन सुधार रहे थे। तभी अचानक सप्लाई आने से वे करंट की चपेट में आ गए। साथी कर्मचारियों ने किसी तरह उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

घर में उनकी मौत की खबर पहुंचते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बेटे को शायद अभी यह एहसास भी नहीं है कि उसके पिता अब कभी लौटकर नहीं आएंगे। संदीप ही परिवार के एकमात्र सहारा थे।

विभाग से मुआवज़े और सुरक्षा इंतज़ाम की मांग

Lucknow
Lucknow

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने विभाग से मुआवज़े और सुरक्षा इंतज़ाम की मांग उठाई है।

Comments are closed.