Lucknow: पूर्वी क्षेत्र में सड़क समेत 28 कार्यों का शिलान्यास, विधायक बोलें- ‘राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर लिया था संकल्प!’
दीपावली से पहले पूर्वी विधानसभा के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को मिली बड़ी सौगात
Lucknow, Indinewsline:
पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार को इंदिरानगर स्थित कन्वेशन सेंटर से क्षेत्र में सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग, पार्कों का सुंदरीकरण समेत 28 कार्यों का शिलान्यास किया। दीपावली से पहले पूर्वी विधानसभा के विभिन्न वार्डों में रहने वाले लोगों को यह बड़ी सौगात दी गई।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के 74वें जन्म दिवस पर पूर्व विधानसभा में 74 कार्यों को कराये जाने का संकल्प लिया गया था। इस वर्ष विकास निधि से प्राप्त धनराशि से प्रथम चरण में कुल 28 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
शेष अन्य योजनाएं भी शासन की स्वीकृति और धन आवंटन होते ही शुरू कर दिए जाएंगे
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा जारी पहली विकास निधि से अनेक योजनाओं का आज शुभारंभ हुआ है। शेष अन्य योजनाएं भी शासन की स्वीकृति और धन आवंटन होते ही शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा आज मात्र कुछ सड़कों अथवा पार्कों जैसे कुछ विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम ऐसे अनेकों जनअपेक्षाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम भी है।
सार्वजनिक रूप से रक्षामंत्री को समर्पित करने का लिया था संकल्प
उन्होंने बताया कि लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के 74 वें जन्मदिवस के अवसर पर इसी साल 10 जुलाई को मैंने सार्वजनिक रूप से यह संकल्प लिया था कि, शीघ्र ही लखनऊ पूर्व विधानसभा में 74 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर उन्हें समर्पित करूंगा। आज का यह सामूहिक शिलान्यास कार्यक्रम उन्हीं पूर्व संकल्पित विकास कार्यों की श्रृंखला की पहली कड़ी में स्वीकार किया जाना चाहिए।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने जो संकल्प जनता से किया उसे पूरा किया
Related Posts




