लखनऊ पूर्वी क्षेत्र में सड़क, इंटरलॉकिंग व नाली के कार्य का शुभारम्भ, विधायक ने यह भी की बड़ी घोषणा?
वार्ड के सुगामऊ में कन्या डिग्री कॉलेज खोलने का ऐलान
Indinewsline, Lucknow:
पूर्वी विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को शहरी आबादी के आलावा अधिकतम ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड में तीन स्थलों पर सड़क, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। वहीं विधायक ने बहुत जल्द ही इस वार्ड के सुगामऊ में एक कन्या डिग्री कॉलेज खोलने की भी घोषणा की।
विधायक ने बताया कि इसका प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजा है। अभी तक उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय कन्याओं को अपने क्षेत्र से 12 कि.मी. दूर इंदिरा नगर बी-ब्लॉक स्थित इरम डिग्री कॉलेज जाना पड़ता है। इस दौरान इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड के पार्षद रामकुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
यहां हुआ कार्य का शुभारम्भ?
Related Posts



