लखनऊ के पूर्वी विधानसभा में सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने की अपील, विधायक ने किया कार्यशालाओं का शुभारम्भ

दो मण्डलों में हुई भाजपा सदस्यता कार्यशालाएं, बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

0 87

लखनऊ, संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व -2024 के रूप में 1 सितम्बर से शुरू होने जा रहे पार्टी के सदस्यता अभियान की तैयारी में लखनऊ पूर्व विधानसभा में दो मण्डलों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक OP श्रीवास्तव मौजूद रहे।

पूर्वी विधानसभा से सबसे अधिक भाजपा की सदस्यता करने की अपील

विधायक संगठन के कार्यकर्ताओं को सदस्यता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लखनऊ पूर्वी विधानसभा से सबसे अधिक भाजपा की सदस्यता करने और प्रदेश में इस अभियान में मिसाल कायम करने की अपील की।

कल्याणपुर में हुई पहली कार्यशाला

पहली कार्यशाला कल्याणपुर पावर हाउस, कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर में मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित की गई। पूर्व मंडल-2 की “कार्यशाला बैठक” में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह रहें मौजूद

इस अवसर पर स्वच्छता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुनील मिश्र, भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष राकेश सिंह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी-गण उपस्थित रहे। शाम को मंडल -4 की कार्यशाला पारिजात पैलेस में आयोजित की गई।

मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई कार्यशाला 

मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में लखनऊ महानगर टीम से राकेश सिंह, लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष शिवा पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल, पंकज सक्सेना, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, पार्षद रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर उनके आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि दी

इस बीच विधायक OP श्रीवास्तव को जैसे ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद और वर्तमान में रेलवे बोर्ड के सदस्य ह्रदय नारायण श्रीवास्तव की सुबह आकस्मिक निधन की सूचना मिली वो जियामऊ स्थित उनके आवास पर उनको श्रद्धांजलि देने भी पहुंचे। परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में ढाढस बंधाया।

Leave A Reply