Lucknow: DRM ने लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड का किया विस्तृत निरीक्षण

लखनऊ से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए जफराबाद स्टेशन पर पहुंचे थे DRM

3,569

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM सुनील कुमार वर्मा ने गुरुवार को लखनऊ–सुलतानपुर–जफराबाद रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। लखनऊ से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए DRM जफराबाद स्टेशन पर पहुंचे।

स्टेशन पर व्यवस्था एवं उपलब्ध यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म किया निरीक्षण

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, यहां उन्होंने स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वार, परिसर, प्लेटफॉर्म, स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इसके बाद रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने वहां कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

सुरक्षा मानकों की विस्तार से निरीक्षण व समीक्षा की

Lucknow
Lucknow

इसके बाद DRM श्री वर्मा ने जफराबाद– सुलतानपुर रेल मार्ग पर कृष्णा नगर एवं हरपालगंज स्टेशनों के मध्य स्थित पुल संख्या-18, 29-C, 68-SPL लेवल क्रॉसिंग तथा एलएचएस (LHS) पर संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों की विस्तार से निरीक्षण व समीक्षा की।

इसके बाद उन्होंने सुल्तानपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान लोको पायलट एवं गार्ड रनिंग रूम, स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, शौचालय, पेयजल, प्रकाश, टिकटिंग प्रणाली एवं यात्री सूचना प्रणाली का गहन अवलोकन किया।

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

Lucknow
Lucknow

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर स्वच्छता बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष बल दिया।

लखनऊ मंडल यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रतिबद्ध

Lucknow
Lucknow

इस अवसर पर DRM ने कहा कि “उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के नियमित निरीक्षणों से न केवल व्यवस्थाओं का आकलन होता है, बल्कि सुधारात्मक कार्यों को भी गति मिलती है।”

निरीक्षण में ये अफसर व कर्मचारी भी रहे मौजूद

Lucknow
Lucknow

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक-1 शूरवीर सिंह सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण देर शाम तक जारी रहा।

Comments are closed.