Lucknow: DRM ने किया ई-पत्रिका “सारंग” के वर्ष 2025 के द्वितीय अंक का विमोचन
DRM ने की वर्ष की अंतिम तिमाही की राजभाषा हिंदी समीक्षा बैठक
Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के DRM ने सोमवार को वर्ष की अंतिम तिमाही की राजभाषा हिंदी समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने लखनऊ मंडल की ई-पत्रिका “सारंग” के वर्ष 2025 के द्वितीय अंक का विमोचन किया।
यह भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच: DRM
इस अवसर पर DRM सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि यह बैठक न केवल राजभाषा हिंदी के प्रगति-पथ की समीक्षा का अवसर है, बल्कि उपलब्धियों को साझा करने तथा भविष्य की दिशा तय करने का एक सशक्त मंच भी है। DRM ने लखनऊ मंडल की ई-पत्रिका “सारंग” के वर्ष 2025 के द्वितीय अंक का विमोचन किया।
भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रयोग तथा प्रसार को मिलेगा और अधिक बढ़ावा
इस अवसर पर DRM श्री वर्मा ने विश्वास जताया कि लखनऊ मंडल भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के प्रयोग तथा प्रसार को और अधिक प्रभावशाली एवं व्यापक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। विमोचन पर मंडल के सभी विभागों के वरिष्ठ अफसर एवं राजभाषा अधिकारियों ने सहभागिता की।
“सारंग” मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वरचित लेखों एवं कविताओं का एक संकलन

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि
ई-पत्रिका “सारंग” मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वरचित लेखों एवं कविताओं का एक सुसंगठित, सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी संकलन है, जो हिंदी भाषा के प्रति उनकी निष्ठा, रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता को प्रभावी रूप से दर्शाता है। 19 नवम्बर को गृह मंत्रालय की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 74 कार्यालयों की श्रेणी में लखनऊ मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, सशक्त नेतृत्व एवं सकारात्मक सहभागिता का प्रतिफल है।
Comments are closed.