लखनऊ मंडल का सराहनीय पहल: स्टेशन पर गर्भवती का कराया सुरक्षित प्रसव, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म
महिला के परिजनों ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मांगी थी मदद
Lucknow, Mukesh Kumar: अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) (लालगढ़ से समस्तीपुर) में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला यात्री हीरा देवी को लखनऊ स्टेशन से ठीक पहले अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के परिजनों ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सहायता के लिए सूचना दी।
लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही महिला यात्री को सुरक्षित उतारा
Lucknowसूचना मिलते ही उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही महिला यात्री को सुरक्षित उतारा गया। महिला आरपीएफ कर्मियों, उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय तथा एमर्जेंसी मेडिकल रूम की चिकित्सक टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला।
डॉक्टर दल ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया
जल्दबाजी में 108 एम्बुलेंस सेवा को भी बुलाया गया। लेकिन एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही रेलवे के डॉक्टर दल ने महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। महिला ने दो स्वस्थ जुड़वा शिशुओं (एक बालक एवं एक बालिका) को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा एवं बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बाद उनका पूरा परिवार अपनी आगे की यात्रा के लिए ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस से रवाना हो गया।
काफी खुश दिखें परिजन
यह जानकारी देते हुए लखनऊ मंडल के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि महिला एवं उनके परिजन इस त्वरित एवं संवेदनशील सहयोग से काफी खुश दिखें।
Comments are closed.