लखनऊ मण्डल के 24 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का हुआ सम्मान

रेलवे ने की सभी कर्मियों के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

144

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सेवानिवृत्त 24 कर्मचारियों को सम्मान के साथ विदा किया गया। ये सभी कर्मचारी बीते माह 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रत्येक कर्मचारी को दिया गया अंतिम भुगतान का प्रपत्र

DRM कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में प्रत्येक कर्मचारी को अंतिम भुगतान का प्रपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने सभी कर्मचारियों का स्वागत किया एवं उनकी रेल सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। यह जानकारी सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने दी।

 

Comments are closed.