लखनऊ मण्डल का सराहनीय कार्य, बिछड़े बच्चे को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया

परिजनों ने रेलवे का जताया आभार

166

Lucknow: उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बिछड़े बच्चे को सकुशल ढूंढकर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके लिए परिजनों ने रेलवे का आभार जताया।

एक बच्चे के अपने परिजनों से बिछड़ने की मिली थी सूचना

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी के मुताबिक, भदोही जिले के मोढ़ स्टेशन पर ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर गोपाल द्वारा सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 65117 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम मेमू में लगभग तीन से चार वर्ष आयु का एक बच्चा अपने परिजनों से बिछड़ गया है। सूचना मिलते ही तत्काल सतर्कता बरतते हुए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

महिला के पास मिला बच्चा

गाड़ी के जंघई स्टेशन पहुंचने पर RPF के सहयोग से ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर संबंधित कोच में पहुंचे। वहां एक महिला के पास वह बच्चा पाया गया, बच्चे को जंघई स्टेशन पर सुरक्षित बैठाया गया। बाद में वाराणसी निवासी उसके पिता संजय कुमार विश्वकर्मा ट्रेन संख्या 55141 पैसेंजर से जंघई स्टेशन पहुंचे, जहां आवश्यक पुष्टि के उपरांत बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर पिता ने भारतीय रेल, RPF एवं संबंधित स्टेशन मास्टरों का हृदय से आभार जताया।

यात्री सुरक्षा एवं सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे सदैव यात्री सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है तथा ऐसी किसी भी स्थिति में तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करता है।

Comments are closed.