चारबाग स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नये शौचालय ब्लॉक का शुभारंभ

पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग–अलग स्नान तथा शौचालय की व्यवस्था

163

Lucknow, (Mukesh Kumar): यात्रियों को स्वच्छ एवं सुलभ सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को लखनऊ रेलवे स्टेशन (चारबाग) के प्लेटफार्म संख्या 01 (वाराणसी छोर) पर एक नये शौचालय ब्लॉक की सुविधा शुरू की गई है।

पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग–अलग स्नान तथा शौचालय की व्यवस्था

Lucknow
Lucknow

इस आधुनिक शौचालय ब्लॉक में सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग–अलग स्नान तथा शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन यात्रियों के लिए भी विशेष शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पे एंड यूज़ शौचालय के उपयोग की दरें भी तय की गई हैं–

1. शौचालय ₹ 05
2. स्नान एवं शौचालय ₹ 10
3. यूरिनल नि:शुल्क

यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ सुविधा मिलेगी: सीनियर DCM

Lucknow
Lucknow

सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस नये शौचालय ब्लॉक के प्रारंभ होने से लखनऊ स्टेशन पर आने–जाने वाले यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुलभ सुविधा मिलेगी। उत्तर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

 

Comments are closed.