लखनऊ: चैत्र नवरात्रि में सहारा ग्रेस की महिलाओं ने कलश स्थापित कर मंदिर में किया कीर्तन
इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन नहीं बल्कि आठ दिन की होगी
इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का बहुत ही पावन पर्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 30 मार्च रविवार 2025 से हुई है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन नहीं बल्कि आठ दिन की होगी।
पहले दिन घटस्थापना की जाती है, जिसे कलश स्थापना भी कहते हैं..
इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, जिसे कलश स्थापना भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सही मुहूर्त में कलश स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। घटस्थापना के दिन भक्तजन विधि-विधान से कलश स्थापित करते हैं और नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करेंगे।
Related Posts

नमिता और सोनिका का कहना है कि नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।