Lucknow: BBAU में दो दिवसीय अवध फ़िल्म फेस्टिवल का समापन, लेखक अनंत विजय बोले- ‘फिल्म निर्माता के लिए यह बड़ी चुनौती’!
फेस्टिवल में तीन श्रेणियों प्रोफेशनल, कैम्पस, जस्ट पास आउट कैम्पस में 54 फिल्मों को चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया
Indinewsline, Lucknow:
एक फ़िल्म निर्माण में निर्माता द्वारा विचारों को दृश्य के रूप में प्रस्तुत करना आसान नहीं बल्कि एक बड़ी चुनौती है। वहीं आज के डिजिटल युग कम समय में कहानी कहने का प्रचलन चला है। यह बातें लेखक एवं पत्रकार अनंत विजय ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) में आयोजित अवध फ़िल्म फेस्टिवल के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए कही।
इस दो दिवसीय फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। फेस्टिवल में तीन श्रेणियों प्रोफेशनल, कैम्पस, जस्ट पास आउट कैम्पस में 54 फिल्मों को चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया था।
फ़िल्म इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण रोल
![]()
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि MLC पवन चौहान ने कहा कि भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण रोल है क्योंकि अधिकतर कहानियां उत्तर प्रदेश या उत्तर भारत से जुड़ी हैं। इसके संदर्भ में उन्होंने कहा कि फ़िल्म शोले की कहानी उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से जुड़ी हुई है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रधर्म प्रकाशन के लेखक व निदेशक मनोजकांत ने फ़िल्म निर्माण में कहानियों के महत्व और कहानी चुनाव के बारे में अपने विचार साझा किए।
BBAU में ओपन एयर थियेटर को विकसित करने का प्रस्ताव
BBAU के कुलपति प्रोफेसर N.M.P. वर्मा संस्थान में ओपन एयर थियेटर को विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इसकी जिम्मेदारी जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष को सौंपी। साथ ही उन्होंने कहा कि नोएडा फ़िल्म सिटी और ज़ेवर एयरपोर्ट के संचालन से लखनऊ में फ़िल्म निर्माताओं के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जन संचार पत्रकारिता विभाग ने इस विषय की शुरुआत कर बी ए फ़िल्म थिएटर और मीडिया स्टडीज का कोर्स शुरू किया।
Related Posts

