लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में पहली बार एक दिन में 31 मरीज की डायलिसिस का रिकॉर्ड

इतनी डायलिसिस एक दिन में होने से बलरामपुर के अफसर उत्साहित

130

इंडिन्यूज लाइन, लखनऊ:
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में पहली बार एक दिन में 31 मरीज की डायलिसिस किए जाने का रिकॉर्ड बना है। अभी तक रोजाना 15 से 22 मरीजों की ही डायलिसिस की जाती रही है। हाल ही में NHM और अस्पताल प्रशासन की ओर से मशीनें बढ़ाए जाने और नर्सिंग अधिकारियों की कर्मठता से यह मुमकिन हो सका है। इतनी डायलिसिस एक दिन में होने से बलरामपुर के अफसर उत्साहित हैं।

NHM और लायंस क्लब की ओर से पांच- पांच डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराई

बलरामपुर अस्पताल की न्यू बिल्डिंग के दूसरे तल पर डायलिसिस यूनिट है। यहां पर NHM और लायंस क्लब की ओर से पांच- पांच डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही अस्पताल की पांच मशीन पहले से लगी हैं। वर्तमान समय में कुल 15 मशीनें सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

आरओ प्लांट खराब होने से 15 मरीजों की नहीं हो सकी थी डायलिसिस

लखनऊ
लखनऊ

शुक्रवार को डायलिसिस यूनिट का आरओ प्लांट खराब हो जाने से करीब 15 मरीजों की डायलिसिस नहीं हो सकी थी। इन सभी को शनिवार को बुलाया गया था। इनके साथ ही शनिवार को 16 और मरीज डायलिसिस कराने पहुंच गए। कुल 31 मरीज की एक दिन में डायलिसिस की गई।

यूनिट की इंचार्ज समेत इन सभी ने कराई डायलसिस

इस दौरान ड्यूटी पर डायलिसिस यूनिट की इंचार्ज गीतांशू वर्मा, नर्सिंग अधिकारी स्मिता मौर्या, मनीषा गुरंग, मांडवी, अर्चना, राधारानी और शशि ने आपसी तालमेल और सूझबूझ से सभी मरीजों की डायलिसिस करवाई। बलरामपुर की निदेशक डॉ. कविता आर्या, नवनियुक्त CMS डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी और MS डॉ. देवाशीष शुक्ला ने सभी नर्सिंग अधिकारी और दूसरे स्टाफ को एक दिन में 31 डायलिसिस करने पर सराहा।

Comments are closed.