Lucknow: तीन साल बाद भी जलकल एवं सीवर के कर से मुक्त नहीं हो पाए नगर निगम कर्मचारी, आदेश के बावजूद जलकल विभाग ने नहीं किया सॉफ्टवेयर में संशोधन!
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इस पर जताई नाराजगी, नगर आयुक्त को पत्र भेजकर आदेश को लागू कराने की मांग
Indinewsline, Lucknow:
नगर निगम में तैनात कर्मचारी करीब तीन साल बाद भी जलकल एवं सीवर के कर से मुक्त नहीं हो पाए हैं। आदेश के बावजूद जलकल विभाग ने सॉफ्टवेयर में संशोधन की वजह बताकर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। हालांकि, उसी आदेश के बाद से सभी कर्मियों का हाउस टैक्स तो माफ कर दिया गया लेकिन, जलकल एवं सीवर के टैक्स से मुक्ति नहीं मिल पायी है।
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर इस आदेश को लागू कराने की मांग की है। यह जानकारी संघ के संगठन मंत्री मो. रेहान ने शनिवार को दी।
जलकल विभाग की उदासीनता से नगर निगम कर्मियों का जल एवं सीवर कर माफ नही हो पा रहा![]()
Related Posts